फिर बेलगाम हुईं मायावती, खर्च दिए 150 करोड़

Mayawati
लखनऊ। सुप्रीम कोर्ट ने नोएडा अम्‍बेडकर पार्क को हरी झंडी क्‍या दे दी, कि उत्‍त्‍र प्रदेश की मुख्‍यंमत्री मायावती एक बार फिर बेलगाम हो गई हैं। सुप्रीम कोर्ट के सशर्त निर्देश के तुरंत बाद मायावती ने छह नई परियोजनाओं का अनावरण कर डाला। 150 करोड़ से अधिक की लागत वाली इन परियोजनाओं का अनावरण अम्‍बेडकर जयंती के मौके पर किया गया।

पार्कों और स्‍मारकों पर करीब ढाई हजार करोड़ रुपए फूंक चुकीं मायावती का हाथ अभी भी नियंत्रण के बाहर है। पिछले दिनो नोएडा में अम्‍बेडकर स्‍मार्क एवं पार्क के निर्माण पर सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक लगाए जाने के कारण कुछ दिन तक तो काम ठप रहा, लेकिन सुप्रीम कोर्ट द्वारा हरी झंडी देते ही मायावती ने नोएडा परियोजना पर काम शुरू करने के साथ-साथ कई अन्‍य योजनाओं का ऐलान कर दिया।

उत्‍तर प्रदेश को मूर्तियों और पार्कों का राज्‍य बना चुकीं मायावती ने करीब 20-20 एकड़ जमीनों पर दो पार्क बनाने का ऐलान किया। इनमें एक अम्‍बेडकर के नाम पर होगा और दूसरा बसपा के संस्‍थापक कांशीराम के नाम पर होंगे। इसके अलावा छह अन्‍य परियोजनाओं का ऐलान किया है, जिनमें छोटे-छोटे पार्क व स्‍मारक शामिल हैं। खास बात यह है कि करोड़ों रुपयों की इन परियोजनाओं में महज एक फ्लाइओवर शामिल है, जो आगरा में बनेगा। क्लिक करें- उत्‍तर प्रदेश की अन्‍य खबरें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+