सरकोजी ने कार्ला ब्रूनी संग रखा भारतीय सरजमीं पर कदम
पढ़े :कार्ला ब्रूनी के कारनामे
सरकोजी के साथ उनकी पत्नी कार्ला ब्रूनी के अलावा 60 सदस्यी उच्च प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। करीब दस बजे सरकोजी एक विशेष विमान से बेंगलूरू पहुंचे। बेंगलूरू में वे भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) जाएंगे और फ्रांस के सहयोग से विकसित किए गए सेटेलाइट का निरीक्षण करेंगे। करीब एक घंटे के कार्यक्रम में वे यहां के वैज्ञानिकों से भी बातचीत करेंगे। इसके बाद अपनी निजी यात्रा पर पत्नी के साथ आगरा पहुंचेंगे और शाम को नई दिल्ली पहुंचेंगे।
रविवार को प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने उन्हें विशेष रात्रि भोज पर आमंत्रित किया है। इसके बाद छह दिसम्बर उनकी प्रधानमंत्री और अन्य नेताओं के साथ औपचारिक बातचीत होगी। इसके अगले दिन वे मुम्बई पहुंचेंगे और दो साल पहले हुए आतंकी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि देंगे। इसके बाद उनका उद्योगजगत की बड़ी हस्तियों से मुलाकात का कार्यक्रम है।













Click it and Unblock the Notifications