26/11 के पीड़ितों को श्रद्धांजलि

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और अन्य मंत्रियों व वरिष्ठ अधिकारियों ने पुलिस मुख्यालय में शहीदों की याद में बने स्मारक पर माल्यार्पण किया।
26/11 की दूसरी बरसी के मौके पर मुम्बई पुलिस, विशेष सुरक्षा बल 'फोर्स वन' और त्वरित कार्रवाई दल ने एक परेड भी निकाली। मरीन ड्राइव इलाके में निकाली गई इस परेड में पुलिस बल अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया।
मुम्बई में हर किसी ने अपने तरीके से शहीदों को याद किया। रोज की तरह शुक्रवार की सुबह शहर लोग अपने दफ्तरों और कारोबारी प्रतिष्ठानों की ओर निकले। शहर की जीवन रेखा लोकल ट्रेन में रोज की तरह भीड़ देखी गई।
शहर के ताज होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस (सीएसटी) और होटल ट्राइडेंट-ओबेरॉय में पीड़ितों की याद में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। स्वयेंसवी संगठन 'निज्जज' सीएसटी पर एक हस्ताक्षर अभियान चलाएगा ताकि जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी अजमल आमिर कसाब को तत्काल फांसी पर लटकाए जाने की मांग को मजबूती मिल सके।
26 नवम्बर, 2008 को पाकिस्तान से आए 10 आतंकवादियों ने मुम्बई के ताज होटल सहित कई महत्वपूर्ण स्थानों पर हमला किया था। इसमें लगभग 166 लोग मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications