2जी स्पेक्ट्रम : गतिरोध खत्म करने की कोशिश में जुटा कांग्रेस
पार्टी सूत्रों के मुताबिक बैठक में निर्णय लिया गया कि मुखर्जी सोमवार को गतिरोध दूर करने के लिए लोकसभा में विपक्ष की नेता सुषमा स्वराज और अन्य विपक्षी नेताओं से बातचीत करेंगे।9 नवम्बर से शुरू हुए संसद के शीतकालीन सत्र में कार्यवाही लगातार स्थगित होती रही है। विपक्ष 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन मामले में पूर्व दूरसंचार मंत्री पर लगे आरोपों की केंद्रीय जांच ब्यूरो की जांच से संतुष्ट नहीं है और संयुक्त संसदीय समिति से इस मामले की जांच की मांग कर रहा है।
दूसरी ओर सरकार का कहना है कि इस मामले में संयुक्त संसदीय समिति गठित करने की आवश्यकता नहीं है। संसद की लोक लेखा समिति नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक की रिपोर्ट का अध्ययन कर रही है।कुछ कांग्रेसी नेताओं का कहना है कि यदि जेपीसी का गठन होता है तो उसका दायरा राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन सरकार के कार्यकाल (1999-2000) के बीच हुए स्पेक्ट्रम आवंटन के मामलों पर भी होना चाहिए।













Click it and Unblock the Notifications