भ्रष्टाचार को खत्म करने राजनीति में आएं युवा: राहुल गांधी
ज्यादा से ज्यादा युवाओं को पार्टी से जोड़ने का अभियान चला रहे राहुल गांधी ने झारखंड के दुमका और हजारीबाग में कांग्रेस की सभाओं में शामिल होने के बाद नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के कार्यकर्ताओं से मुखातिब हुए। यहां पर उन्होंने कहा कि राजनीति में गंदगी को साफ करने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। नया पानी आएगा तो पुराना व गंदा पानी अपने आप साफ हो जाएगा।
राहुल गांधी ने करीब एक घंटे तक युवाओं को संबोधित किया, लेकिन किसी को सवाल-जवाब का मौका नहीं मिला। इसके पीछे राहुल गांधी की उत्तर प्रदेश में की गई सभाओं में हुए तीखे सवाल माने जा रहे हैं। हाल ही में अमेठी व लखनऊ गए राहुल गांधी से भ्रष्टाचार पर कई सवाल पूछे गए थे, जिस पर वो गोल-मोल बाते ही करते नजर आए थे।
वो उनसे सवाल नहीं पूछ पाए। राहुल से मिलने की तमन्ना पाले स्वाति ने बताया कि उनसे मिलकर बहुत कुछ सीखने को मिला। लेकिन उनसे सवाल नहीं पूछ सकी। ऐसे बहुतेरे युवाओं को इसे लेकर मलाल रहा कि वह राहुल गांधी से नहीं मिल पाए।













Click it and Unblock the Notifications