नहीं होगी स्पेक्ट्रम घोटाले की JPC जांच : केन्द्र सरकार
नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले सहित भ्रष्टाचार के अन्य मामलों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) के गठन की मांग पर अड़ी हुई है जबकि सरकार ने इस मांग को खारिज कर दिया है। 2जी स्पेक्ट्रम घोटाले के आरोपों से घिरे केंद्रीय दूरसंचार मंत्री ए. राजा ने रविवार रात इस्तीफा दे दिया। भाजपा का कहना है कि इस मामले पर राजा का इस्तीफा काफी नहीं है बल्कि जेपीसी का गठन किया जाना चाहिए।
गृहमंत्री पी. चिदंबरम ने कहा है कि विपक्ष की जेपीसी जांच की मांग बिलकुल गलत है। उनका कहना है कि विपक्ष जेपीसी जांच की मांग का मुद्दा छोड़कर संसद को चलने दे। उन्होंने जेपीसी जांच को बेबुनियाद बताते हुए इसे सिरे से खारिज कर दिया है। गृहमंत्री ने कहा कि कैग की रिपोर्ट लोकलेखा समिति को सौंपी जाएगी जो मामले को देखेगी। आपको बता दें कि लोक लेखा समिति के अध्यक्ष भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी हैं। दूसरी ओर भाजपा का कहना है कि भ्रष्टाचार के इन मामलों की जांच सिर्फ जेपीसी ही सही ढंग से कर सकती है।













Click it and Unblock the Notifications