इशरत जहां मामले में मोदी सरकार को झटका, अपील खारिज

नई दिल्ली । इशरत जहां फर्जी एनकांउटर मामले में मोदी सरकार को तगड़ा झटका लगा है। उसकी अपील को सुप्रीम कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है। गुजरात सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में फर्जी मुठभेड़ मामले में विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित किए जाने को चुनौती देने सम्बंधी याचिका दायर की थी जिसे कि कोर्ट ने सिरे से खारिज कर दिया है।

पढ़े : इशरत जहां मुठभेड़ मामले की जांच एसआईटी के जिम्मे

राज्य उच्च न्यायालय ने मामले की जांच के लिए एसआइटी के गठन का आदेश दिया था। गुजरात सरकार ने इसी फैसले को सर्वोच्च न्यायालय में चुनौती दी थी। सर्वोच्च न्यायालय की न्यायमूर्ति बी. सुदर्शन रेड्डी और न्यायमूर्ति एस.एस. निज्जर की खण्डपीठ ने राज्य सरकार की अपील खारिज कर दी। आपको बता दें कि गुजरात पुलिस ने 15 जून, 2004 को इशरत और तीन अन्य लागों को कथित तौर पर मार गिराया था। पुलिस का दावा है कि मुम्बई की कॉलेज छात्रा इशरत का एक आतंकवादी संगठन से सम्बंध था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+