अमेरिका में 'हुमायूं मकबरा' बनाना मुश्किल: ओबामा

ताज महल का प्रतिरूप बताये जाने वाले हुमायूं के मकबरे में ओबामा अपनी पत्नी मिशेल के साथ घूमे। इस दौरान मकबरे के चारों ओर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई। मकबरा जैसे किले में तब्दील कर दिया गया। आम जनता का प्रवेश रोक दिया गया।
ओबामा दम्पति को एक अधिकारी ने पूरे परिसर में घुमाया और स्मारक के बारे में पूरी जानकारी दी। परिसर में टहलते हुए दोनों दम्पति बहुत ही सहज दिखे। ओबाम ने अपनी इस यात्रा के अंत में इंतजाररत मीडिया को बताया, "इस स्मारक के निर्माण में सात वर्ष लगे थे। यदि आप अमेरिका में इस तरह की कोई वस्तु सात वर्ष में बनाना चाहें तो कठिन है।"
ओबामा ने दिल्ली की भी प्रशंसा की। उन्होंने दिल्ली को एक आधुनिक स्थान बताया लेकिन कहा कि फिर भी यह वर्षो की सभ्यता को संजोए हुए है। ज्ञात हो कि इस मकबरे का निर्माण दूसरे मुगल बादशाह हुमायूं की स्मृति में उनकी बेगम ने 16वीं सदी में कराया था। ओबामा दम्पति ने परिसर के जीर्णोद्धार में जुटे बच्चों के साथ भी बातचीत की।












Click it and Unblock the Notifications