मुंबई: ओबामा का व्यापार सम्मेलन संबोधन
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा, "मुझे विश्वास है कि अमेरिका और भारत का संबंध 21वीं सदी का महत्वपूर्ण और निर्णयकारी सहयोग होगा। हम भारत की प्रगति का केवल सम्मान ही नहीं करते बल्कि उसका समर्थन भी करते हैं। अमेरिका और भारत के बीच व्यापार से दोनों देशों को लाभ पहुंचेगा।"
"भारत के विकास में अमेरिका ने सहयोग किया है और अमेरिका के विकास में भारत ने। भारत विश्व की तेजी से उभर रहीं अर्थव्यवस्थाओं में से एक है। एशिया में भारत का बाजार तेजी से फैल रहा है। दो दशकों में भारत ने जिस तरह से विकास किया है, वह मानव इतिहास की महत्वपूर्ण उपलब्धि है। ज्ञान भविष्य की पूंजी है।"
"दोनों देशों के बीच व्यापार एकतरफा नहीं है। यह दोहरी प्रक्रिया है। अमेरिकी रोजगार और कंपनियां भारत आ रही हैं। अब तक सहयोग के बावजूद दोनों देशों के पास व्यापार के क्षेत्र में आगे बढ़ने की अपार क्षमताएं हैं।" उल्लेखनीय है कि बराक ओबामा ने पिछले साल व्हाइट हाउस में दीपावली का आयोजन कया था। व्हाइट हाउस में दीवाली का उत्सव मनाने वाले वह पहले पअमेरिकी राष्ट्रपति हैं।"













Click it and Unblock the Notifications