ओबामा ने कहा 'भारत के हित में है स्थिर पाकिस्तान'
ओबामा ने कहा, "पाकिस्तान सामरिक रूप से महत्वपूर्ण है। यह सिर्फ अमेरिका के लिए नहीं बल्कि पूरी दुनिया के लिए महत्वपूर्ण है। हमारा मानना है कि पाकिस्तान में स्थिरता और शांति सबसे ज्यादा भारत के लिए जरूरी है। इस क्षेत्र में शांति भारत के हित से जुड़ी है।"
ओबामा ने कहा, "पाकिस्तान में बहुत क्षमता है। परंतु वहां के कई इलाकों में आतंकवाद पसरा हुआ है। हम इसे एक तरह का कैंसर मानते हैं। यह पाकिस्तान को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके साथ ही हम यह मानते हैं कि पाकिस्तानी सरकार इस बात को अच्छी तरह समझती है।"
उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ कदम उठाए हैं। अफगानिस्तान की सीमा से लगे इलाकों में आतंकवाद के खिलाफ पाकिस्तानी सेना ने कार्रवाई की है। परंतु उम्मीदों के मुताबिक नहीं है। उम्मीद की जानी चाहिए की पाकिस्तानी सरकार पहले से अधिक ठोस कदम उठाएगी।"













Click it and Unblock the Notifications