मौर्या होटल: सुरक्षा अधिकारी चौकन्ने, इंतजाम मुस्तैद

भारत दौरे पर आए अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दिल्ली में आईटीसी मौर्या होटल में ठहरने के मद्देनजर रविवार को सैकड़ों अमेरिकी और भारतीय सुरक्षाकर्मियों ने होटल की घेराबंदी कर दी है। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "हमने दिल्ली पुलिस, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) और केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के जवानों को तैनात किया है। सुरक्षा अधिकारी सादे पोशाक में भी सड़कों पर तैनात हैं।"
होटल के बाहर अमेरिकी सुरक्षाकर्मी और अधिकारी भी मौजूद हैं। सुरक्षा एजेंसियों ने छतों पर निशानेबाज और होटल आईटीसी मौर्या के सामने दिल्ली पुलिस की दो बटालियन, अर्धसैनिक बलों के 15 कम्पनियों के अधिकारी व राष्ट्रीय सुरक्षा बल (एनएसजी) के जवान तैनात हैं।












Click it and Unblock the Notifications