श्रीलंका में कैदियों के हमले में 50 जख्मी
समाचार एजेंसी डीपीए ने पुलिस अधीक्षक प्रशांत जयाकोडी के हवाले से बताया कि कोलंबो में वेलीकाडा जेल में तलाशी ले रहे 500 से ज्यादा पुलिसकर्मियों पर कैदियों ने पत्थरों से हमला बोल दिया।
जेल में 4,000 से अधिक कैदियों के बीच पुलिसकर्मी कम पड़ गए। जयाकोडी ने कहा, "फिलहाल हालात काबू में है और हमले में शामिल कैदियों की पहचान की जा रही है।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications