बिहार चुनाव : दूसरा दंगल रविवार को, सुरक्षा चाक-चौबंध
उन्होंने कहा कि शिवहर विधानसभा क्षेत्र के 96 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अद्र्घसैनिक बलों की तैनाती की जाएगी जबकि अन्य जिलों के 80 प्रतिशत मतदान केन्द्रों पर केन्द्रीय अद्र्घसैनिक बल तैनात होंगे। नीलमणि ने कहा कि अन्य मतदान केन्द्रों पर अन्य सशस्त्र बलों की तैनाती की जाएगी। उन्होंने शिवहर में हुए नक्सली हमले को नक्सलियों की बौखलाहट का परिणाम बताया। उन्होंने मतदाताओं से भी अपील की हैं कि वे मतदान केन्द्र तक पहुंचकर मतदान करें। सुरक्षा की पूरी व्यवस्था है।
इस, बीच राज्य निर्वाचन विभाग ने सुरक्षा के दृष्टिकोण से शिवहर विधानसभा क्षेत्र में मतदान का समय बदलकर सुबह सात बजे से अपराह्न् तीन बजे तक कर दिया है। पूर्व में मतदान पांच बजे तक होना था। मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर, पारू और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्रों में सुरक्षा की दृष्टिकोण से तीन बजे तक मतदान होना तय है।
दूसरे चरण में जिन 45 सीटों पर चुनाव होने हैं वे पूर्वी चम्पारण, शिवहर, सीतामढ़ी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर और समस्तीपुर जिले के अंतर्गत आते हैं।गौरतलब है कि मतदान प्रारंभ होने के 36 घंटे पूर्व शुक्रवार की रात नक्सलियों ने शिवहर में एक बारूदी सुरंग विस्फोट किया था, जिसमें छह पुलिसकर्मी शहीद हो गए थे।
उल्लेखनीय है कि प्रथम चरण के तहत गुरुवार को 47 सीटों पर मतदान कराया गया था जिसमें 54 प्रतिशत से ज्यादा मतदाताओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया था। राज्य के 243 सीटों के लिए छह चरणों में 21, 24 और 28 अक्टूबर तथा 1, 9 और 20 नवंबर को मतदान की तिथि घोषित है। सभी सीटों के लिए मतगणना 24 नवंबर को होगी।













Click it and Unblock the Notifications