बीच सभा में नीतीश कुमार पर फेंकी गई चप्पल
बेतिया।
बिहार विधानसभा चुनाव चल रहे हैं, लोगों में नई सरकार को लेकर उत्साह के साथ-साथ कहीं न कहीं पिछली व वर्तमान सरकारों के खिलाफ गुस्सा भी भरा हुआ है, उसी के परिणामवश मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर एक नाराज व्यक्ति ने शुक्रवार को चप्पल फेंक दी। हालांकि चप्पल नीतीश तक नहीं पहुंची। id="toptextpromo">यह
घटना बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले के लौरिया विधानसभा क्षेत्र की है जहां शुक्रवार शाम एक चुनावी सभा में नीतीश् जैसे ही अपना भाषण समाप्त कर मंच की ओर जाने लगे कि लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया और उसी बीच एक व्यक्ति ने नीतीश पर चप्पल उछाल दी। लोग बाढ़ राहत कार्यों में उपेक्षा के कारण नाराज थे। कुछ लोगों का कहना है कि वो चप्पल निवर्तमान विधायक व जदयू प्रत्याशी प्रदीप सिंह पर फेंकी गई थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>यह
भी बताया जा रहा है कि बाढ़ राहत कार्यों में हीला-हवाली और पुनर्वास में देरी के कारण लोग प्रदीप सिंह से खासे नाराज हैं। नीतीश ने लोगों को जल्द ही उनकी समस्याएं हल करने का आश्वासन देते हुए शांत कराया।











Click it and Unblock the Notifications