दिल्ली जा रहा विमान पटना पहुंचा, यात्रियों का हंगामा

हुआ यूं कि गोएयर की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट लखनऊ से सुबह करीब 8 बजे चली। करीब एक घंटे बाद फ्लाइट जब लैंड हुई। यात्री बाहर निकले और देखा ये दिल्ली नहीं पटना है। बस फिर क्या था, यात्रियों ने अपनी नाराजगी जताना शुरू कर दी। अपने-अपने व्यसत कार्यक्रमों के लिए निकले यात्रियों ने जब एयरलाइंस की ओर से हीला हवाली देखी तो हंगामा शुरू कर दिया।
करीब डेढ़ घंटे बाद साढ़े ग्यारह बजे पटना से दिल्ली के लिए रवाना हुई। एयरलाइंस के अधिकारियों का तर्क है कि खराब दृश्यता के कारण फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल से कोई क्लियरेंस नहीं मिला, लिहाजा फ्लाइट पटना एयरपोर्ट पर उतारनी पड़ी। वहीं कुछ यात्रियों का कहना है कि गोएयर को पटना से कुछ हज यात्रियों को भरना था, इसीलिए फ्लाइट को यहां लैंड कराया गया, जबकि प्रशासन ने इस बात से इंकार किया है।
एयरपोर्ट प्रशासन ने फ्लाइट की इमर्जेंसी लैंडिंग की बात से भी इकार किया है। साथ ही गोएयर प्रशासन ने मामले की जांच की बात कही है।












Click it and Unblock the Notifications