देश भर में दुर्गा पूजा की धूम, अब रावण का वध

दिल्‍ली/कोलकाता/बेंगलुरू/लखनऊ। देश भर में दुर्गा पूजा धूम-धाम से मनाई गई। नवरात्रि के नवें दिन यानी नवमी को देश भर के मंदिरों में मां भगवती की पूर्जा अर्चना का कार्यक्रम चलता रहा, वहीं जगह-जगह लगाए गए पंडालों में भी मां दुर्गा की आराधना हुई। धार्मिक उल्‍लास के साथ मनाई गई दुर्गा पूजा के बाद अब विजयदश्‍ामी यानी दशहरे के लिए पूरा देश तैयार है।

हम शुरुआत करेंगे पश्चिम बंगाल से जहां दुर्गा पूजा धार्मिक उल्लास के साथ मनायी जा रही है। जगह-जगह लगे पंडालों में दुर्गा मां के रूपों को दर्शाया गया है। कोलकाता समेत सभी शहरों में उत्‍साह भरा हुआ है। वहीं उत्‍तरी बंगाल में स्थानीय नेपाली लोग अपने रीति रिवाज के साथ मां दुर्गा की पूजा अर्चना कर रहे हैं। पुजारियों ने बौना बजेस के रूप में खास पूजा की। "धार्मिक कर्मकांड में बरगद के पेड़ को नहलाने की परंपरा है। इसे कुकुर तेवारी के रूप में जाना जाता है। तीसरे दिन एक कुत्ते को माला पहनाई जाती है। मां दुर्गा के भक्त चावल या मांसाहारी भोजन कर सकते हैं।"

वहीं लखनऊ के हुसैनगंज, अलीगंज, कैसरबाग, अमीनाबाद, गोमतीनगर और आशियाना कालोनी समेत कई इलाकों में दुर्गा पूजा के पंडाल सजाए गए हैं। हुसैन गंज के बंगाली क्‍लब में पूजा के आयोजन के साथ दशहरा मेले का आयोजन भी किया गया है। लोगों का उत्‍साह देखने वाला है।

पढ़ें- राजस्‍थान में हुआ रावण का बीमा

वहीं बेंगलुरू में पैलेस ग्राउंड में बंगाली एसोसिएशन द्वारा भव्‍य पंडाल सजाया गया है। यहां पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जा रहा है, जिसमें जगजीत सिंह व शान जैसे गायक भाग ले रहे हैं। इसके अलावा जेपी नगर 7वें फेज़ में बिहार, उत्‍तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल के लोगों ने दुर्गापूजा का आयोजन किया है। यहां पर एक भजन संध्‍या का भी आयोजन किया गया है, जिसमें हिन्‍दी व भोजपुरी में माता के भजन हुए।

दिल्‍ली समेत सभी शहरों में दुर्गा पूजा की धूम के बाद अब बारी है रावण के पुतला दहन की। दशहरे के शुभ अवसर पर रविवार को जगह-जगह रावण की लंका, रावण, कुंभकरण और मेघनाध के पुतलों का दहन किया जाएगा। दुर्गा पूजा व दशहरे के मद्देनजर देश भर में सुरक्षा के पुख्‍ता इंतजाम किए गए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+