माफिया डॉन की पुत्री, दामाद की जलकर मौत

चेन्नई, 6 अक्टूबर (आईएएनएस)। मुंबई के स्वर्गीय डॉन वरदराजा मुदलियार की पुत्री और उनके पति की सोते समय घर के एयरकंडीशनर में हुए विस्फोट में दोनों की जलकर मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि मंगलवार की रात महालक्ष्मी (55) और उनके पति हेमचंदर (60) की जलने से मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार बिजली की चिंगारी से एअरकंडीशनर में आग लगी होगी।

हादसे के वक्त दंपति की नौकरनियां दूसरे कमरे में सो रही थीं। विस्फोट की आवाज सुनने पर उन्होंने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद पड़ोसियों ने पुलिस और दमकल विभाग को घटना की सूचना दी।

पुलिस के अनुसार शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने आईएएनएस को बताया कि महालक्ष्मी मुदलियार की पुत्री थी।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 1970 और 1980 के दशक में मुदलियार मुंबई का एक बड़ा माफिया डॉन था। बाद में वह तमिलनाडु चला गया।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+