बिहार में सड़क हादसे में 7 मरे, 30 घायल

सहरसा से पटना जा रही बस के चालक का सुखिया गांव के पास बस से नियंत्रण हट जाने के कारण यह हादसा हुआ। इस हादसे में घटनास्थल पर ही छह लोगों की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान अस्पताल में हुई।
पुलिस ने बताया कि इस हादसे में घायल करीब 30 लोगों को इलाज के लिए स्थानीय अस्पतालों में भर्ती करा दिया गया है, जिसमें करीब 10 लोगों की हालत चिन्ताजनक बताई जा रही है। उन्होंने बताया कि मृतकों में अधिकांश लोग सहरसा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications