भाजपा-कांग्रेस में वेबसाइट को लेकर तकरार

पार्टी का कहना है कि उसने इस संबंध में कांग्रेस को क़ानूनी नोटिस भेजा है और 48 घंटे के भीतर जवाब मांगा है. भाजपा की प्रवक्ता निर्मला सीतारमन ने पत्रकारों से बातचीत कहा, " ये ग़ैरकानूनी है. ऐसा जानबूझ कर किया गया है. हमने कांग्रेस को इस सिलसिले में नोटिस भेजा है."
भाजपा का कहना है कि जब गूगल पर जब 'बीजेपी डॉट कॉम' टाइप कर सर्च किया जाता है तो 'भारत जर्नल्स एंड पब्लिशर्स' नामक एक अनजान संस्था का ये दावा सामने आता है कि 'बीजेपी डॉट कॉम' उसका डोमेन है. और जब भारत जर्नल्स एंड पब्लिशर्स टाइप कर सर्च किया जाता है तो सबसे पहले परिणाम के रूप में कांग्रेस की वेबसाइट सामने आती है.
भाजपा के अनुसार इस बात से साबित हो जाता है कि 'बीजेपी डॉट कॉम' डोमेन पर अपना दावा करने वाली संस्था कांग्रेस से संबंधित है. दूसरी ओर कांग्रेस ने इसमें किसी भी तरह का हाथ होने से इनकार किया है और इन आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है. कांग्रेस नेता टॉम वड्डकन ने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस को न तो ऐसा करने की ज़रूरत है और न ही उसने ऐसा किया है. ग़ौरतलब है कि भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट 'बीजेपी डॉट ओआरजी है' और कांग्रेस की 'कांग्रेस डॉट ओआरजी डॉट इन' है.












Click it and Unblock the Notifications