नन्हे बच्चों को छोड़ा, प्रेमी से रचाई शादी
इस महिला का नाम वेंडी पाडुच है। वह ब्रिटेन के लिकोनशायर की रहने वाली है। उसकी एक आठ साल की बेटी नताशा और पांच साल का बेटा डायलन है। वेंडी की मां बेरिल ने कहा, "अगले सप्ताह वेंडी के बेटे (डायलन) का जन्मदिन है। मैं उम्मीद करती हूं कि इस मौके पर वह घर लौट आएगी।
डायलन भी चाहता है कि वह अपना जन्मदिन मां के साथ मनाए।" 26 वर्षीय वेंडी लगभग तीन महीने पहले अपने बच्चों से यह कहकर घर से निकली थी कि वह एक हफ्ते के लिए छुट्टी पर जा रही है और जल्द ही उनके पास लौट आएगी। परंतु वह तीन महीना गुजर जाने के बाद भी नहीं लौटी।
स्थानीय समाचार पत्र 'डेली मेल' के अनुसार डेनी ने इंटरनेट के जरिए ट्यूनीसिया के एक बेरोजगार युवक से दोस्ती कर ली और फिर दोनों के बीच प्रेम हो गया। यह महिला अपने दोस्तों के साथ प्रेमी से मिलने ट्यूनीसिया गई जहां युवक के घर पर उसका जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद महिला ने अपने दोस्तों से कहा कि वे ब्रिटेन लौट जाएं क्योंकि अब वह यहीं रहेगी।
अब डेनी ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट 'फेसबुक' पर कुछ तस्वीरें जारी की हैं। उसका कहना है कि उसने अब ट्यूनीसिया के युवक से शादी कर ली है और बहुत खुश है। इसकी तस्वीरों को देखकर भी ऐसा ही आभास होता है। यद्यपि उसने अपने बच्चों से मिलने की बात कई बार की लेकिन अब तक नहीं लौटी।













Click it and Unblock the Notifications