फॉर्च्यून की सूची में इंदिरा नूयी फिर शीर्ष पर
वाशिंगटन। पेय पदार्थ बनाने वाली दुनिया की शीर्ष कम्पनी पेप्सिको की भारतीय मूल की मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) इंदिरा नूयी को 'फॉर्च्यून' पत्रिका ने लगातार पांचवे वर्ष दुनिया की सबसे ताकतवर महिला करार दिया है।
इस सूची में क्राफ्ट फुड की इरेन रोसेनफेल्ड को दूसरे स्थान पर रखा गया है। पत्रिका ने कहा है कि इस वर्ष ताकतवर महिलाओं के इस समूह ने काफी कुछ बदला है। नूयी सहित कई अन्य महिला अधिकारियों के नेतृत्व में कई कम्पनियों का सफलता पूर्वक अधिग्रहण किया गया है।
लगातार पांचवे वर्ष सूची में शीर्ष पर रहने के साथ नूयी ने पेप्सिको के लिए दो सबसे बड़ी बोटलिंग संयंत्रोंे का अधिग्रहण किया जिस कारण कम्पनी का राजस्व 60 अरब डॉलर तक पहुंचने की संभावना है।
इसके साथ ही नूयी ने खर्च में प्रतिवर्ष 40 करोड़ डॉलर की कटौती के लक्ष्य को भी हासिल किया है। इस कारण कम्पनी में निवेशकों का भरोसा मजबूत हुआ है और सितम्बर 2009 की तुलना में शेयर की कीमत में 12 फीसदी का उछाल आया है।













Click it and Unblock the Notifications