राष्ट्रमंडल खेल : इधर वाह-वाही तो उधर सर्वोच्च न्यायालय की चेतावनी (राउंडअप)

सर्वोच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि राष्ट्रमंडल खेलों के आयोजन में वित्तीय अनियमितताओं पर वह अपनी आखें बंद नहीं रखेगा। न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी एवं अशोक कुमार गांगुली की पीठ ने कहा कि 'इस देश में कार्य पूरा कराए बगैर भुगतान कर दिया जाता है' और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट 21 सितम्बर को फुट ओवरब्रिज के गिरने की घटना का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति सिंघवी ने कहा कि यह भष्ट्राचार का ही नतीजा है। अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऊंची पालिका केंद्र एवं जंतर मंतर स्मारक के पास एक अन्य इमारत के निर्माण में पुरातात्विक निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।

केंद्रीय खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल ने खेल गांव का दो घंटों तक दौरा किया और उसके बाद पत्रकारों से कहा, "मैंने खेल गांव में लगभग दो घंटे बिताए हैं। इस दौरान मैंने 13 देशों की टीमों से बात की है। ईमानदारी से कहूं तो सभी देशों ने खेल गांव को आरामदायक बताया और यहां की व्यवस्था पर खुशी जाहिर की।"

विदेशी मेहमानों से खेल गांव को मिल रही तारीफ का सबसे अधिक असर इसके मेयर दलबीर सिंह के चेहरे पर दिख रहा है। दलबीर ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा, "अब मैं बहुत खुश हूं। मेहमानों ने खेल गांव की खूब तारीफ की है। हमारी मेहनत रंग लाई। हम बेहतरीन मेजबान साबित होंगे।"

खेल गांव में अब तक लगभग 3000 खिलाड़ी पहुंच चुके हैं और रोजाना लगभग 1000 से ऊपर खिलाड़ियों के पहुंचने का क्रम जारी है। इसी क्रम में बुधवार को कई देशों के 1150 खिलाड़ी नई दिल्ली पहुंच रहे हैं। इनमें से 58 एथलीट पाकिस्तान के होंगे।

1150 में से 146 सदस्यों का दल आस्ट्रेलिया का होगा। इसमें टेबल टेनिस, एथलेटिक्स, तैराकी, टेनिस और बैडमिंटन खिलाड़ी शामिल हैं। इंग्लैंड के 97 और सिंगापुर के 75 खिलाड़ी भी खेल गांव पहुंचने वाले हैं।

पाकिस्तानी दल में 58 खिलाड़ी शामिल होंगे। इनमें हॉकी, स्क्वॉश, टेनिस, भारोत्तोलन, कुश्ती और मुक्केबाजी से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं। साथ ही जिबराल्टर, जमैका, वेल्स, जर्सी, नामीबिया, बरमुडा, कनाडा, सेंट विन्सेंट एंड द ग्रेनेडाइन्स एंड लेसोथो के अधिकारी भी बुधवार को भारत पहुंच रहे हैं।

इधर, आस्ट्रेलिया ने बुधवार को जारी एक नई सलाह में अपने नागरिकों को भारत यात्रा के दौरान आतंकी खतरे और अयोध्या मसले में फैसला आने पर साम्प्रदायिक तनाव की आशंका के चलते सतर्क रहने को कहा है।

आस्ट्रेलिया ने राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारत पहुंचने वाले अपने नागरिकों के लिए नए सिरे से सुरक्षा निर्देश जारी किए। आस्ट्रेलियाई उच्चायोग ने कहा कि भारत में और खासकर नई दिल्ली में प्रवास के दौरान खिलाड़ियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है।

भारत में आस्ट्रेलिया के उच्चायुक्त ने यात्रा सलाह जारी करते हुए कहा, "भारत में आंतकवादियों द्वारा हमले की बड़ी आशंका के चलते आप सतर्क रहें। भारत में कहीं भी किसी भी समय आतंकवादी हमले हो सकते हैं।"

इस बीच, ब्रिटेन के एथलीटों ने खेल गांव को 'विश्वस्तरीय' और 'बेहद शानदार' दर्जा दिया है। ब्रिटेन के खिलाड़ियों के मुताबिक खेल गांव में सुरक्षा व्यवस्था बेहद चुस्त है। ब्रिटेन की पांच सदस्यीय जिमनास्टिक दल की 15 वर्षीया सदस्या जोकेलिन हंट ने आईएएनएस से कहा, "मैंने इस देश के बारे में कई अच्छी बातें सुन रखी थीं। इसी कारण मैं यहां आने के लिए बेताब थी। भारत में बहुत अच्छी व्यवस्था की गई है।"

15 वर्षीया हंट और उनकी साथी बेके विंग पहली बार भारत पहुंची हैं। विंग ने कहा, "मुझे भारत का मसालेदार खाना बेहद पसंद है। यहां के लोग बेहद दोस्ताना और व्यवहारपरक हैं। हमें यहां घर जैसा अहसास हो रहा है।"

मेलबर्न राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाली ओमेगा क्रेयर्न्‍स ने कहा, "मैं यहां की व्यवस्था से बेहद संतुष्ट हूं। यहां रहने, खाने-पीने और अन्य तरह की विश्वस्तरीय व्यवस्था की गई है।"

इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+