राष्ट्रमंडल खेल : भ्रष्टाचार पर सर्वोच्च न्यायालय का कड़ा रुख
सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति जी.एस. सिंघवी एवं अशोक कुमार गांगुली की खंडपीठ ने कहा कि 'इस देश में कार्य पूरा कराए बगैर भुगतान कर दिया जाता है' और इससे भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिलता है।
जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के निकट 21 सितम्बर को फुट ओवरब्रिज के गिरने की घटना का जिक्र करते हुए न्यायमूर्ति सिंघवी ने कहा कि यह भष्ट्राचार का ही नतीजा है।
अदालत ने एक याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा कि ऊंची पालिका केंद्र एवं जंतर मंतर स्मारक के पास एक अन्य इमारत के निर्माण में पुरातात्विक निर्देशों का उल्लंघन किया गया है।
अदलत ने कहा कि नई दिल्ली नगर पालिका परिषद ने भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण की आपत्तियों के बावजूद 30 फुट ऊंची पालिका केंद्र का निर्माण कराया।
इन दोनों इमारतों के बनने से ऐतिहासिक जंतर मंतर छिप गया है, जिसे 1724 में जयपुर के महाराजा जय सिंह द्वितीय ने बनवाया था।
नई दिल्ली नगर पालिका परिषद की खिंचाई करते हुए अदालत ने कहा कि इसका शासी निकाय 'दिमागी और कानूनी' दोनों तौर पर खोखला है और इतिहास के प्रति संवेदनहीन है।
इंडो-एशियन न्यूज एजेंसी।












Click it and Unblock the Notifications