विदेश जाने के लिए प्रेमिका के परिवार को ठगने की कोशिश
नई दिल्ली। अपनी प्रेमिका के परिवार से कथित तौर पर 60 लाख रुपये ऐंठने का प्रयास करने के आरोप में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान प्रभजोत सिंह के रूप में की गई है। वह कंप्यूटर संचालन में बीसीए की डिग्री लेने के बाद लंदन जाना चाहता था।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया, "24 सितम्बर को एस. मल्कियत सिंह ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी 18 वर्षीय बेटी देर शाम तक घर नहीं लौटी। कुछ ही घंटों बाद उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस आया, जिसमें उनकी बेटी की रिहाई के एवज में 60 लाख रुपये की मांग की गई थी।"
पुलिस ने बताया कि लड़की को प्रभजोत की साजिश की जानकारी नहीं थी। पुलिस अधिकारी के मुताबिक "हमें पता चला कि प्रभजोत लड़की के साथ मोती नगर मेट्रो स्टेशन पहुंचने वाला है। हमने वहां पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।" लड़की को उसके परिजनों को सौंप दिया गया। पूछताछ के दौरान प्रभजोत ने स्वीकार किया कि उसकी विदेश जाने की योजना थी।












Click it and Unblock the Notifications