पांच साल में तीन गुना हो जाएगा भारत-कनाडा व्यापार : आनंद शर्मा

टोरंटो, 24 सितम्बर (आईएएनएस)। कनाडा दौरे पर आए भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री आनंद शर्मा ने गुरुवार को कहा कि कनाडा से भारत की रणनीतिक साझेदारी के चलते दोनों देशों का आपसी व्यापार अगले पांच साल में तीन गुना होकर 15 अरब डॉलर तक पहुंच जाएगा।

व्यापार एवं उद्योग जगत के प्रमुख लोगों के उच्च स्तरीय शिष्टमंडल के साथ यहां आए शर्मा ने कहा कि दोनों अर्थव्यवस्थाओं में आपसी व्यापार बढ़ाने की बड़ी संभावनाएं मौजूद हैं।

कनाडा के व्यापार मंत्री पीटर वेन लोन से शुक्रवार को ओटावा में मुलाकात से पहले शर्मा ने कहा, "वैश्विक मंदी से पहले दोनों देशों का आपसी व्यापार पांच अरब डॉलर का था जिसमें कुछ कमी आई है। दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों ने वर्ष 2015 तक आपसी व्यापार 15 अरब डॉलर तक पहुंचाने पर सहमति जताई है।"

शर्मा कनाडाई प्रधानमंत्री स्टीफन हार्पर से भी मुलाकात करेंगे। उन्होंने कनाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों की बैठक में हिस्सा लिया।

शर्मा ने कहा कि दोनों देशों के बीच प्रस्तावित व्यापक आर्थिक सहयोग समझौते (सीईपीए) से उच्च स्तरीय सेवाओं और व्यापार के क्षेत्र में संबंध मजबूत होंगे।

सीईपीए के दायरे में लाए जाने वाले क्षेत्रों की पहचान के लिए नियुक्त किए गए संयुक्त अध्ययन दल ने अपनी रिपोर्ट पेश कर दी है। शर्मा ने कहा, "दोनों देशों की सरकारों ने इस समझौते का मसौदा एक दूसरे को सौंप दिया है।"

सीईपीए पर हस्ताक्षर होने के बाद दोनों देशों के बाजारों को एक दूसरे के यहां कारोबार करने में वरीयता मिलेगी। इससे कई उत्पादों पर शुल्क खत्म होंगे और सेवा क्षेत्र के विस्तार के लिए अवसर मिलेंगे। निवेश के लिए नए नियम बनेंगे और गैर शुल्क बाधाओं में कमी की जाएगी।

सीईपीए पर हस्ताक्षर होने के बाद कनाडा के वन उत्पाद, निकिल, एयरक्राफ्ट, इलेक्ट्रिकल, मशीनरी, मछली और समुद्री उत्पाद एवं कृषि उत्पादों को भारत में शुल्क मुफ्त पहुंच का अवसर मिलेगा।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+