राष्ट्रपति ने खनिकों को दिया उम्मीद का संदेश
एक सुरंग में सैकड़ों फुट नीचे काम करते समय भूस्खलन होने के कारण 33 श्रमिक उसमें फंस गए थे। खनिकों ने इस लंबे सुरंग में शरण लेकर किसी तरह अपने को बचाए रखा है। उन्हें भोजन, पानी, चिकित्सा सुविधा और अतिरिक्त ऑक्सीजन एक दूसरे छोटे रास्ते से पहुंचाई जा रही है।
राष्ट्रपति ने अपने संदेश में कहा, "चिली के लोगों में एकता, विश्वास और गर्व की भावना जो हम यहां महसूस कर रहे हैं, वह स्वतंत्रता की तीसरी शताब्दी में भी बनी रहे। यह मेरा पांचवा दौरा है। अगले दौरे के समय मैं 33 श्रमिकों से व्यक्तिगत रूप में मिलूंगा।"
पीनेरा ने कहा कि दो सौ वर्षो की स्वतंत्रता का समारोह मनाने वाले इस देश के लिए श्रमिकों ने अपनी दृढ़ता का उदाहरण पेश किया है। जिस भावना ने उन्हें सैन जोस खदान में अब तक जीवित रखा है, वह भावना देश के लोगों में आगे भी कायम रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications