उमर ने कश्मीर पर चिदंबरम, सोनिया से मंत्रणा की

नई दिल्ली। कश्मीर घाटी की बद से बदतर होती स्थिति में जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला नई दिल्ली पहुंच कर केंद्रीय नेताओं से गंभीर विचार-विमर्श में लगे हुए हैं। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को केन्द्रीय गृह मंत्री पी. चिदम्बरम से मुलाकात कर आद के बाद कश्मीर में जारी ताजा हिंसा पर बात की।

सूत्रों ने बताया कि चिदम्बरम से उमर की बैठक 40 मिनट तक चली। इसके बाद उमर ने संप्रग अध्यक्षा सोनिया गांधी से भेंट कर उनसे कश्मीर घाटी के विषय में विस्तृत चर्चा की। उमर ने, सुरक्षा मामलों की केन्द्रीय मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) की कश्मीर पर होने वाली महत्वपूर्ण चर्चा से चंद घंटे पूर्व यह मुलाकात की।

नेशनल कांफ्रेंस के एक शीर्ष नेता ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया, "समझा जाता है कि मुख्यमंत्री ने दोनों बैठकों में राजनीतिक पैकेज की जरूरत और कम से कम कुछ जिलों से सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम (एएफएसपीए) वापस लेने की जरूरत दोहराई।"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+