अर्जुन मुंडा तीसरी बार बने झारखण्ड के मुख्यमंत्री

राजभवन में आयोजित एक समारोह में राज्यपाल एमओएच फारूक ने मुंडा को दोपहर 12 बजे पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुंडा के साथ आजसू अध्यक्ष सुदेश महतो तथा झामुमो नेता हेमंत सोरेन ने मंत्री पद की शपथ ली।
अर्जुन मुंडा पहली बार वह 18 मार्च 2003 को और दूसरी बार 12 मार्च 2005 को राज्य के मुख्यमंत्री बने थे। 15 नवम्बर 2000 को राज्य के गठन से लेकर अब तक किसी भी मुख्यमंत्री ने अपना कार्यकाल पूरा नहीं किया है।
शपथ ग्रहण समारोह में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष राजनाथ सिंह, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री रमन सिंह, उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, राज्यसभा में पार्टी के उपनेता एस.एस. अहलूवालिया और महासचिव रविशंकर प्रसाद सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। झामुमो अध्यक्ष शिबू सोरेन भी इस मौके पर उपस्थित थे।
81 सदस्यीय राज्य विधानसभा में भाजपा और झामुमो के 18-18, आजसू के पांच और जनता दल (युनाइटेड) के दो सदस्य हैं। मुंडा ने 45 विधायकों के समर्थन का दावा किया है। राज्यपाल ने मुंडा को शपथ ग्रहण के बाद बहुमत साबित करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया है।












Click it and Unblock the Notifications