मादक द्रव्यों के विरुद्ध समाज को जागरूक करें : वासनिक
वे गुरुवार को यहां राष्ट्रीय नशा मुक्ति और पुनर्वास परामशर्दात्री समिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने मादक द्रव्यों के सेवन और मद्यपान की प्रवृत्ति को प्रभावी ढंग से रोकने के लिए सामाजिक जागरूकता फैलाने के साथ ही विभिन्न सरकारी विभागों और एजेंसियों को मिलकर काम करने को कहा।
बैठक में बताया गया कि नशाखोरी की समस्याल से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, युवा मामलों एवं खेल, मानव संसाधन विकास, सूचना और प्रसारण, श्रम एवं रोजगार तथा अन्य संबंधित मंत्रालयों के साथ संपर्क स्थाापित किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications