पीसीएपीए प्रवक्ता पुलिस हिरासत में भेजा गया
कोलकाता, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल में नक्सल समर्थक संगठन 'पुलिस संत्रास विरोधी जनसाधारण समिति '(पीसीएपीए) के प्रवक्ता मनोज महतो को गुरुवार को सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
पश्चिम मिदनापुर जिले में महतो को गुरुवार को मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया। जहां से उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया।
ज्ञानेश्वरी हादसा मामले में गिरफ्तारी के बाद मनोज महतो को 5 सितम्बर को झारग्राम अदालत में पेश किया गया था जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। इसके बाद केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अनुरोध पर इस मामले को झारग्राम से मिदनापुर स्थानांतरित कर दिया गया।
उल्लेखनीय है कि 28 मई को हुए ज्ञानेश्वरी हादसा मामले में 17 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं। इस हादसे में 148 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications