बच्चों ने दिल्ली को स्वच्छ बनाने का संकल्प लिया
नई दिल्ली, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। दिल्ली के स्कूली बच्चों ने गुरुवार को बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री शीला दीक्षित से मुलाकात की और राष्ट्रमण्डल खेल से पहले दिल्ली को सबसे स्वच्छ नगर बनाने में योगदान देने का संकल्प लिया।
बच्चों ने कहा कि वे खेलों को कामयाब बनाने के लिए बेहतर माहौल बनाने में जुट जाएंगे। इसके लिए वे लोगों के बीच अच्छी आदतों और सहयोगी दृष्टिकोण की भावना का प्रचार करेंगे। ये बच्चे दिल्ली के तीन स्कूलों से आए। ये स्कूल हैं- रिच हार्वेस्ट स्कूल (जनकपुरी), रेयान इंटरनेशनल स्कूल और वंदना इंटरनेशनल स्कूल (वसंत कुंज)।
दीक्षित ने बच्चों का उल्लास देखकर उनकी सराहना की तथा खेलों की कामयाबी के लिए पांच मंत्रों पर जोर दिया। ये मंत्र हैं- निगरानी के लिए आगे आएं, खेलने के लिए आगे आएं, मुस्कराते हुए आगे आएं, आनंद उठाने के लिए आगे आएं और स्वागत के लिए आगे आएं। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे इन मंत्रों को अपने जीवन में उतारें।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications