राष्ट्रपति 10 दिनों की विदेश यात्रा पर रवाना

लाओस के राष्ट्रपति चौम्माली सेया सोन और कंबोडिया के नरेश नोरोदोम सिहामोनी ने उन्हें अपने-अपने देशों की यात्रा पर आने के लिए आमंत्रित किया था।

अपनी यात्रा के शुरुआत के समय राष्ट्रपति ने कहा कि ये ऐसे देश हैं जिनके साथ सम्राट अशोक के समय से ही भारत के गहरे ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। पाटील ने कहा कि उनकी इस यात्रा से इन देशों के नेतृत्व के साथ वार्ताओं को जारी रखने का एक अवसर प्राप्त होने के साथ ही हमारे संबंधों को मजबूत बनाने के प्रति हमारी दृढ़ता की पुन: पुष्टि होगी और हमारी आर्थिक गतिविधि बढ़ेगी।

पाटील ने यह उम्मीद की कि वह आसियान देशों के साथ बढ़ते संबंधों के बारे में भी चर्चा करेंगी, क्योंकि अक्टूबर में वियतनाम में अगला भारत-आसियान और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन होने वाले हैं।

राष्ट्रपति लाओस और कंबोडिया में काम करने वाले और वहां रहने वाले भारतीय समुदाय से भी मिलेंगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+