माकपा ने कहा, अमेठी पुरुलिया से भी गरीब
माकपा के मुखपत्र 'पीपुल्स डेमोक्रेसी' ने अपने संपादकीय में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी एवं उनके पुत्र राहुल गांधी के उत्तर प्रदेश स्थित उनके लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों का जिक्र करते हुए कहा है, "पुरुलिया की रायबरेली और अमेठी से सामाजिक-आर्थिक मापदंडों पर तुलना करने पर असलियत का पता चल जाएगा।"
मुखपत्र में कहा गया है, "पुरुलिया में गरीबी रेखा से नीचे रहने वाले लोगों की संख्या 31 प्रतिशत है, जबकि रायबरेली और अमेठी में यह संख्या 54 प्रतिशत है।"
यह भी कहा गया है कि बिजली की सुविधा, प्रति व्यक्ति खर्च एवं बच्चों के टीकाकरण के मामले में पुरुलिया रायबरेली और अमेठी से कहीं आगे है।
उल्लेखनीय है राहुल गांधी ने यह टिप्पणी पश्चिम बंगाल के हालिया दौरे के दौरान की थी। साथ ही यह घोषणा भी की थी कि अगले वर्ष होने वाले चुनाव में वाम मोर्चा सत्ता खो देगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications