अफगानिस्तान में आईटी शिक्षा मुहैया कराएगी एनआईआईटी
समझौते के तहत 'एनआईआईटी' साफ्टवेयर इंजीनियरिंग और नेटवर्किं ग का शैक्षणिक कार्यक्रम मुहैया कराएगी। पाठ्यक्रम छह महीने से लेकर दो साल तक होगा।
'एनआईआईटी' के इंटरनेशनल एजुकेशन बिजनेस (आईटी) के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अजय मनोहर लाल ने कहा, "हमारा प्रयास रहेगा कि छात्रों को पाठ्यक्रम से इस तरह परिचित कराया जाए कि वह वैश्विक आईटी क्षेत्र में खुद को तैयार कर सकें।"
कंपनी ने बताया कि छात्रों को ऑनलाइन सुविधा से सीखने का भी मौका मिलेगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications