दही-हांडी पर्व में घायल दूसरे युवक की मौत
अधिकारियों ने बताया कि दक्षिण-मध्य मुंबई में स्थित मतुंगा में दो सितम्बर को अन्य गोविंदाओं के साथ कार्यक्रम के दौरान ट्रक के ऊपर गिरने की वजह से दीपक मोरे के सिर की हड्डी टूट गई थी।
मोरे को लोकमान्य तिलक म्यूनिसिपल जनरल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ड्यूटी पर तैनात एक चिकित्साधिकारी ने बताया, "मोरे की गुरुवार सुबह मौत हो गई। उसे जन्माष्टमी के दिन जख्मी हालत में यहां लाया गया था।"
इस दुर्घटना में घायल पहले किशोर कम्बले की पांच सितम्बर को मौत हुई थी। उसके सीने में खून जम गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications