रूस में आत्मघाती विस्फोट, 15 मरे (लीड-1)
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार आंतरिक मंत्रालय ने बताया कि कार पार्किं ग स्थल पर हुए विस्फोट में करीब 80 लोग जख्मी हुए हैं। इसमें 40 किलोग्राम विस्फोट का इस्तेमाल किया गया था।
कार में दो लोग सवार थे, जो पड़ोस के मुस्लिम बाहुल्य गणराज्य इंगुशेतिया के थे। रमजान के अंतिम दिन हुए विस्फोट की वजह से शहर में कई इमारत क्षतिग्रस्त हो गईं हैं और दर्जनों कार वाहनों में आग लग गई।
रूसी राष्ट्रपति दमित्री मेदवेदव और प्रधानमंत्री व्लादिमीर पुतिन ने हमले की निंदा की है और अन्य समुदाय के लोगों से ऐसी घटनाएं रोकने को कहा है।
विस्फोट के बाद सुरक्षा बंदोबस्त कड़े कर दिए गए हैं और प्रशासन ने सभी नर्सरी स्कूलों से बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है।
इसके पहले भी इस शहर में आतंकवादी हमले चुके हैं। नवम्बर 2008 में एक बस पर हुए आत्मघाती हमले में 12 लोगों की मौत हो गई थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications