राष्ट्रमंडल खेल : मंगलवार को खेल गांव का दौरा करेंगे प्रधानमंत्री
इस स्थान पर राष्ट्रमंडल खेलों के दौरान खिलाड़ी और अधिकारी ठहरेंगे। खेलों में शरीक होने वाली 71 टीमों के खिलाड़ियों का 16 सितंबर से खेल गांव में जुटना शुरू हो जाएगा।
एक सरकारी सूत्र ने बताया कि प्रधानमंत्री तैयारियों का जायजा लेने के लिए शुक्रवार को एक बैठक करने वाले हैं। इस दौरान वह तैयारियों में लगे मंत्रियों और अधिकारियों से मिलेंगे। प्रधानमंत्री तैयारियों पर नजर रखे हुए हैं।
29 अगस्त को खेल मंत्री मनोहर सिंह गिल और आयोजन समिति के अध्यक्ष सुरेश कलमाडी के साथ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम का दौरा करने के बाद प्रधानमंत्री ने काम में तेजी लाने का निर्देश जारी किया था।
इस संबंध में राष्ट्रमंडल खेल महासंघ के अध्यक्ष माइक फेनेल ने भी 19 अगस्त को कई आयोजन स्थलो का दौरा किया था। फेनेल ने कहा था कि खेल गांव में अभी कई स्तरों पर काम अधूरा है। साथ ही फेनेल ने कई और चिंताओं को चिन्हित किया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications