ओबामा ने कुरान जलाने की योजना की भर्त्सना की

उन्होंेने कहा कि इससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान में तैनात अमेरिकी सैनिकों की जान को खतरा हो सकता है।

उल्लेखनीय है कि फ्लोरिडा के गेंसविले के डव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर में पादरी टैरी जोन्स ने शनिवार को 'अंतर्राष्ट्रीय कुरान जलाओ दिवस' मनाने की योजना बनाई थी।

ओबामा ने कहा कि यदि चर्च अपनी योजना पर कायम रहा और कुरान जलाया तो इससे पाकिस्तान और अफगानिस्तान में सेवा दे रहे अमेरिकी सैनिकों को खतरा हो सकता है।

बीबीसी टेलीविजन को दिए साक्षात्कार में ओबामा ने कहा, "देखिए, इस मौके का अल कायदा को अप्रत्याशित लाभ मिल जाएगा। पाकिस्तान और अफगानिस्तान में गंभीर रूप से हिंसा फैल सकती है। इससे अमेरिका और यूरोप के शहरों में खुद को उड़ाने वालों को अच्छा मौका मिल जाएगा।"

ओबामा ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि जोंस इस बात को समझेंगे कि उनकी यह योजना अमेरिकी होने के नाते हमारे मूल्यों के पूरी तरह विपरीत है, क्योंकि यह देश स्वतंत्रता और धार्मिक सहिष्णुता के आधार पर बना है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+