आगरा चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु का जन्म

आगरा, 9 सितम्बर (आईएएनएस)। आगरा की मशहूर चिकित्सक जोड़ी नरेंद्र मल्होत्रा और जयदीप मल्होत्रा का कहना है कि उनके चिकित्सालय में 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु ने जन्म लिया है और इस तरह यह चिकित्सालय देश के प्रमुख आईवीएफ ('इन विट्रो फर्टीलाइजेशन') केंद्रों में से एक बन गया है।

चिकित्सकों ने गुरुवार को बताया कि उत्तराखण्ड के हल्द्वानी की अंजु ने एक सप्ताह पहले 1,000वें टेस्टट्यूब शिशु, एक बेटे को जन्म दिया था। तब से चिकित्सालय में 12 और टेस्टट्यूब शिशुओं ने जन्म लिया है।

उनका कहना है कि उनका चिकित्सालय देश का ऐसा पांचवा केंद्र बन गया है जहां 1,000 टेस्टट्यूब शिशुओं का जन्म हुआ है।

नरेंद्र मल्होत्रा कहते हैं कि उनका 1997 में स्थापित हुआ आईवीएफ केंद्र उत्तर प्रदेश का ऐसा पहला और देश का 25वां चिकित्सालय था। इन 1,000 टेस्टट्यूब शिशुओं में से 30 जुड़वां थे और करीब आधा दर्जन ऐसे थे जहां तीन बच्चों ने एक साथ जन्म लिया था।

जयदीप मल्होत्रा कहती हैं कि वह बहुत संतुष्ट और खुश हैं कि आईवीएफ तकनीक से हजारों ऐसे परिवारों की मदद हो रही है जिनके घर में बच्चे नहीं हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+