कैमरन ने ईद संदेश में पाकिस्तान में बाढ़ पर अफसोस जताया
कैमरन ने कहा, "लंदन में बैठे हुए हम सोच रहे हैं पाकिस्तान को इस त्रासदी से कैसे उबारा जाए। इसके लिए सामूहिक सहयोग की जरूरत है। ईद शुरू हुई है, हमें इस खास मौके पर जश्न मनाना चाहिए, लेकिन हम उन लोगों के दुर्भाग्य पर सोच रहे हैं जो इस बार सही तरीके से ईद नहीं मना पाएंगे।"
उन्होंने कहा, "लंदन और इसके आस-पास रह रहे मुस्लिम परिवारों, दोस्तों और समुदायों को मैं गर्मजोशी के साथ ईद की बधाई देता हूं।"
ब्रिटेन के विदेश मंत्री विलियम हैग ने भी ईद पर दिए अपने संदेश में बाढ़ से जूझ रहे पाकिस्तान पर चिंता जताई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications