अगस्त में रिकार्ड कारों की बिक्री (लीड-1)
ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मेन्युफैक्चर्स (एसआईएएम) के मुताबिक कारों की बिक्री में यह वृद्धि त्योहारी मांग बढ़ने के कारण हुई है। बिक्री बढ़ाने में सस्ते वाहन ऋण और बाजार में नई कारों की लांचिंग ने भी सहयोग किया। जुलाई में 158,674 कारों की बिक्री हुई थी जो रिकार्ड था।
एसआईएएम द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक इस वर्ष अप्रैल से अगस्त के बीच कुल 7,063,063 वाहनों की बिक्री हुई जो पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 32.38 फीसदी है।
अगस्त में मोटरसाइकिलों की बिक्री 19.04 प्रतिशत बढ़कर 7,27,542 हो गई। पिछले साल अगस्त में 6,11,168 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी।
इस महीने में सभी दोपहिया वाहनों की बिक्री 23.04 प्रतिशत बढ़कर 9,57,304 वाहन हो गई जबकि पिछले साल के इसी महीने में 7,76,772 दोपहिया वाहन बिके थे।
सभी वर्गो के वाहनों की कुल बिक्री अगस्त महीने में 25.24 प्रतिशत बढ़कर 12,63,293 वाहन हो गई जबकि पिछले साल के इसी महीने में कुल वाहनों की बिक्री 10,08,712 लाख वाहन थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications