अच्छे काम करने से सुधरता है स्वास्थ्य
वैज्ञानिकों का मानना है कि अच्छे काम करने से आप अच्छा महसूस करते हैं और साथ ही आपका आत्मविश्वास भी बढ़ता है। इसका सीधा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ता है।
इससे एक पुरानी कहावत का यथार्थ समझ में आता है। कहावत है कि 'अगर आप दूसरों की मदद करते हैं तो आप अपनी मदद करते हैं।'
ससेक्स विश्वविद्यालय के माइंडलैब स्टडी सेंटर के शोधकर्ताओं ने नौ दिनों तक चले शोध के दौरान अच्छे काम करने वालों की मानसिक स्थिति और अन्य भावनात्मक पक्षों का परीक्षण लिया।
मनोवैज्ञानिक डेविड लेविस मानते हैं कि अच्छे काम करने से तनाव का स्तर कम होता है। इससे आपके स्वस्थ बने रहने की उम्मीद बनी रहती है। इससे साफ है कि दूसरों की मदद करने के दौरान दरअसल हम अपनी मदद करते हैं।
तनाव के कारण शरीर की रोगों से लड़ने की क्षमता कम हो जाती है। साथ ही इसके कारण रक्तचाप बढ़ जाता है और कई मौकों पर दिल का दौरा पड़ने का खतरा रहता है। ऐसे में हम दूसरों की मदद कर इन तमाम समस्याओं को खुद से दूर रख सकते हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications