सेंसेक्स 32 महीने के उच्च स्तर पर (राउंडअप)

बंबई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार सुबह 18,669.12 पर खुला और कारोबार के दौरान करीब ढाई साल (32 महीने) के उच्च स्तर पर पहुंच गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ने 18,823.17 अंक का उच्च स्तर छुआ और जनवरी 2008 के बाद अब तक के सबसे ऊंचे स्तर 18,799.66 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स ने गुरुवार सुबह 18,669.12 पर खुलने के बाद 18,823.17 के उच्च और 18,669.12 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के सूचकांक निफ्टी ने 5,647.45 अंक के उच्च और 5,608.10 अंक के निम्न स्तर तक कारोबार किया। कारोबार के अंत में यह 32.20 अंक (0.57 प्रतिशत) बढ़कर 5,640.05 पर बंद हुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी देखी गई। मिडकैप 54.31 अंक उछलकर 8050.73 पर और स्मॉलकैप 33.20 अंक बढ़कर 10,249.25 पर बंद हुआ।

बीएसई पर बैंकिंग (2.19 प्रतिशत), पूंजीगत वस्तुएं (0.82 प्रतिशत) और सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम (0.74 प्रतिशत) सूचकांक सबसे ज्यादा बढ़त दर्ज करने वाले क्षेत्रीय सूचकांक रहे। इसके अलावा रियल्टी (0.59 प्रतिशत), धातु (0.49 प्रतिशत) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.25 प्रतिशत) सूचकांक भी तेजी के साथ बंद हुए।

वहीं तेल एवं गैस (-0.27 प्रतिशत) और हेल्थकेयर (-0.16 प्रतिशत) बीएसई पर गिरावट दर्ज करने वाले सूचकांक रहे।

महिन्द्रा एण्ड महिन्द्रा (3.16 प्रतिशत), एसबीआई (3.05 प्रतिशत) और एचडीएफसी बैंक (2.67 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज करने वाले शेयर रहे। आईसीआईसीआई बैंक (2.48 प्रतिशत), टाटा स्टील (2.38 प्रतिशत) और बीएचईएल (1.76 प्रतिशत) भी बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल रहे।

वहीं सिप्ला (-1.68 प्रतिशत), टाटा मोटर्स (-1.58 प्रतिशत) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर (-1.30 प्रतिशत) सेंसेक्स में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज करने वाले शेयर रहे। एसीसी, स्टरलाइट इंडस्ट्रीज और टाटा पावर में भी एक-एक फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

बीएसई पर 1,571 कंपनियों के शेयरों में तेजी और 1,365 कंपनियों के शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। वहीं 114 कंपनियों के शेयर मूल्य में कोई बदलाव नहीं हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+