कुरान की प्रति जलाना घृणित कृत्य : वेटिकन
वेटिकन की ओर से जारी बयान में कहा गया है, "हिंसा के निंदनीय कार्यो के बदले किसी धार्मिक समुदाय द्वारा पवित्र समझे जाने वाले किसी ग्रंथ के साथ ऐसा घृणित और चिंताजनक कार्य नहीं किया जा सकता।"
बयान में कहा गया है, "प्रत्येक धर्म, अपने पवित्र ग्रंथों, इबादतगाहों और प्रतीकों के साथ सम्मान और संरक्षण का हकदार है।"
फ्लोरिडा के गेंसविले के डव वर्ल्ड आउटरीच सेंटर के पादरी टैरी जोन्स ने कहा है कि 9/11 के आतंकवादी हमलों की नौंवी बरसी पर वह कुरान की प्रतियां जलाएंगे।
इस घोषणा की दुनिया भर में निंदा हो रही है और अफगानिस्तान एवं इंडोनेशिया में प्रदर्शन किए जा रहे हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications