राष्ट्रमंडल खेल : 'डोपिंग को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा'
कालिता ने कहा कि 3 से 14 अक्टूबर तक होने वाले खेलों के दौरान डोपिंग रोकने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।
यह पूछे जाने पर कि क्या भारतीय दल में डोपिंग को रोकने के लिए कोई विशेष कदम उठाए जाने की तैयारी है, कालिता ने पत्रकारों से कहा, "डोपिंग को लेकर जीरो-टॉलरेंस की नीति रहेगी। इसे लेकर किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा।"
"राष्ट्रीय डोपिंग निरोधी एजेंसी (नाडा) और विश्व डोपिंग निरोधी संस्था (वाडा) इसे लेकर साथ मिलकर काम करेंगे। वाडा और नाडा के अधिकारी लगातार प्रशिक्षण स्थलों का दौरा कर रहे हैं। हम डोपिंग को लेकर बेहद सख्त हैं।"
कालिता का यह बयान ऐसे वक्त में आया है जब राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय दल में जगह पाने वाले छह पहलवान, दो एथलीट और दो तैराक डोप टेस्ट में नाकाम हो चुके हैं।
भारतीय तैराकी महासंघ (एसएफआई) ने हालांकि डोप टेस्ट में नाकाम दो तैराकों के खिलाफ नरमी दिखाने का मन बनाया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि दोनों नाकाम तैराकों का पिछला रिकार्ड अच्छा रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications