बिहार में 30 सीटों पर लड़ेगी माकपा

पटना में पत्रकारों से चर्चा करते हुए करात ने कहा कि उनकी पार्टी केवल वामपंथी विचारधारा रखने वाली पार्टियों से ही तालमेल कर सकती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ गुरुवार को हुई बैठक में राज्य में 30 सीटों पर चुनाव लड़ने का निर्णय लिया गया।

करात ने कहा कि उनकी पार्टी हिंदी भाषी क्षेत्रों में खास ध्यान दे रही है। उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज पूरे देश में महंगाई, बेरोजगारी और गरीबी बढ़ गई है लेकिन कोई भी दल इन समस्याओं को दूर करने की दिशा में पहल नहीं कर रहे।

उन्होंने कहा कि बिहार, उड़ीसा तथा पश्चिम बंगाल के सूखाग्रस्त जिलों में अनाज बंटवाना आवश्यक है जिससे लोगों को कम से कम भोजन तो नसीब हो सके। राम जन्मभूमि और बाबरी मस्जिद विवाद पर उन्होंने कहा कि इस मामले में दोनों पक्षों को न्यायालय के आदेश का पालन करना चाहिए।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+