खतरे के निशान को छू सकती है यमुना (लीड-1)
सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, "उस्मानपुर, गढ़ी मांडु और बाटला हाउस के निचले इलाके में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने को कहा गया है।"
यमुना गुरुवार दिन में करीब दो बजे 204.73 मीटर के स्तर पर बह रही थी और उसका जलस्तर धीरे-धीरे बढ़ रहा है।
बढ़ते जलस्तर के कारण मेट्रो रेल सेवा में बाधा की आशंका पर एक अधिकारी ने कहा कि ऐसा खतरा नहीं है। ऐसा कुछ भी होगा तो यात्रियों को सूचित कर दिया जाएगा।
अधिकारी ने बताया, "अधिकतर मेट्रो कॉरिडोर ऊपर से होकर गुजरते हैं। हमें नहीं लगता है कि बाढ़ से उसे कोई प्रभाव पड़ेगा। केवल (जहांगीरपुरी से केन्द्रीय सचिवालय तक) लाइन दो पर मेट्रो भूमिगत है, जहां कश्मीरी गेट स्टेशन पर थोड़ा डर रहता है। लेकिन हमें अभी बाढ़ का कोई संकेत नहीं दिखाई दे रहा है।"
गौरतलब है कि हरियाणा ने यमुनानगर जिले में भारी बारिश होने के कारण बुधवार को यमुना में पांच लाख क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications