दिल्ली में डेंगू के 68 नए मामले
दिल्ली नगर निगम के अनुसार दिल्ली में इस साल मच्छरजनित बीमारी के मामले बढ़कर 1,580 तक पुहंच गए हैं। शहर में अभी तक डेंगू से चार लोगों की मौत हो चुकी है।
दक्षिणी दिल्ली इस मामले में शीर्ष पर है और इस इलाके में डेंगू के 260 मामले सामने आए हैं। इसके बाद मध्य दिल्ली में 225 और सिविल लाइन में 188 मामले देखे गए। राजधानी के बाहर से डेंगू के 21 मामले सामने आए।
दिल्ली में पिछले साल डेंगू के केवल 12 मामले सामने आए थे, जबकि वर्ष 2007 और 2008 में मामलों की संख्या क्रमश: 26 और 160 रही थी।
राजधानी में डेंगू के बढ़ते मामलों को देखते हुए मच्छरों से निपटने के लिए राष्ट्रमंडल खेल गांव के आपसास सेना की मदद लेने का प्रस्ताव है। यहां तीन से 14 अक्टूबर तक खिलाड़ी और प्रतिनिधि ठहरेंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications