पंजाब में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़
पुलिस ने बताया कि उनके कब्जे से छह बोलेरो जीप और तीन मोटरसाइकिलें जब्त की गई है।
राजपुर के पुलिस उपाधीक्षक मनमोहन शर्मा ने आईएएनएस को बताया, "गिरोह के सदस्य चुराए गए वाहनों का डिजायन बदलवाकर इसे स्पोर्ट वाहन के तौर पर इस्तेमाल करते थे। वाहनों का नंबर प्लेट और इंजन बदल कर वह सीधे-साधे ग्राहकों को बेच देते थे।"
उन्होंने बताया, "इस गिरोह के खिलाफ राज्य के विभिन्न हिस्सों और चण्डीगढ़ में करीब 25 मामले दर्ज हैं।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications