अगस्त में कारों की बिक्री 33 प्रतिशत बढ़ी
ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सोसाइटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल्स मेन्युफैक्चर्स (एसआईएएम) के मुताबिक कारों की बिक्री में यह वृद्धि त्योहारी मांग बढ़ने के कारण हुई है।
एसआईएएम द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक अगस्त में मोटरसाइकिलों की बिक्री 19.04 प्रतिशत बढ़कर 7,27,542 हो गई। पिछले साल अगस्त में 6,11,168 मोटरसाइकिलों की बिक्री हुई थी।
इस महीने में सभी दोपहिया वाहनों की बिक्री 23.04 प्रतिशत बढ़कर 9,57,304 वाहन हो गई जबकि पिछले साल के इसी महीने में 7,76,772 दोपहिया वाहन बिके थे।
सभी वर्गो के वाहनों की कुल बिक्री अगस्त महीने में 25.24 प्रतिशत बढ़कर 12,63,293 वाहन हो गई जबकि पिछले साल के इसी महीने में कुल वाहनों की बिक्री 10,08,712 लाख वाहन थी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।












Click it and Unblock the Notifications